Menu Close

Category: Covid News

राजस्थान सरकार की अनलॉक-1 पर गाइडलाइन्स जारी, दुकानें, ब्यूटी पार्लर, पार्क और ऐतिहासिक इमारतें खोलने के निर्देश..

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइंस के एक दिन बाद देश के अधिकतर राज्यों ने रविवार को लॉकडाउन 5 पर नई गाइडलाइंस जारी की है। इस बीच 1 जून से चरणबद्ध तरीके से कई चीजों को खोलने की इजाजत राज्य सरकारों की तरफ से दी दी गई है और इसे अनलॉक-1 का नाम दिया गया है। राजस्थान सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी ऑरेंज और ग्रीन जोन में कई तरह की गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की इजाजत दी है। गहलोत सरकार ने 1 जून से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए दुकानें, ब्यूटी पार्लर, सामुदायिक पार्कों समेत एक साथ कई चीजों को खोलने की इजाजत दे दी।

राजस्थान सरकार ने अनलॉक-1 पर गाइडलाइन्स जारी करते हुए सरकारी दफ्तरों में पूरी क्षमता के साथ काम करने की छूट दी है। इसके साथ ही अब पर्यटन स्थलोंं पर ऐतिहासिक इमारतें खुल जाएंगे। पहले दो हफ्ते तक चार दिन ऐतिहासिक स्मारक खोले जाएंगे- मंगलवार, गुरूवार, शनिवार और रविवार। पहले हफ्ते में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही ऐतिहासिक इमारतें खोलने की इजाजत दी गई है।
18 जून से सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा होगी। इसके साथ ही, व्यावसायिक वाहनों को चलाने की इजाजत दी गई है। बसों और टैक्सी को चलाने की इजाजत दी गई है। लेकिन सिटी बसों को चलाने की इजाजत नहीं होगी।
राजस्थान के उप-मुख्यमंत्र सचिन पायलट ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के बाद राज्य सरकार ने गाइडलाइन्स में कुछ संशोधन किया है, जिसे सावधानी पूर्वक लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि ये रियायतें ग्रीन और ऑरेंज जोन में छूट दी हैं।